News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

निपाह वायरस: केरल के कोझीकोड में एक और की मौत, जान गंवाने वालों की संख्या 13 हुई

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले के पलाझी के रहने वाले 26 वर्षीय अबिन ने एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया. कल्याणी नाम की एक महिला की रविवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

Share:

कोझीकोड: केरल के कोझीकोड में निपाह वायरस के चलते एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे इस बीमारी के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले के पलाझी के रहने वाले 26 वर्षीय अबिन ने एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया. कल्याणी नाम की एक महिला की रविवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पेराम्बरा में एक गांव में निपाह विषाणु फैलने के बाद 16 व्यक्ति जांच में इससे संक्रमित पाये गए हैं.

सतर्क प्रशासन कोझीकोड प्रशासन ने 31 मई तक सभी सार्वजनिक सभाओं, ट्यूशन सहित सभी प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है. यह कदम लोगों को भीड़ व समूह में एक-दूसरे के संपर्क में आने से रोकने के लिए उठाया गया है. कालीकट यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है. जिले में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक लोक सेवा परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुणे में परीक्षण के लिए कुल 160 नमूने भेजे गए हैं. इसमें से 22 के परिणाम आए हैं, जिनमें से 14 में वायरस के होने की पुष्टि की गई है. निपाह वायरस का संक्रमण चमगादड़, सूअर के सीधे संपर्क आने या इस रोग से पीड़ित अन्य लोगों के संपर्क में आने से होता है.

निपाह वायरस के अलर्ट को दरकिनार कर 400 चमगादड़ों के साथ रहती है ये महिला

Published at : 28 May 2018 08:55 AM (IST) Tags: kozhikode Nipah Virus
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

टॉप स्टोरीज

विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?

विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी

इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी